फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहतीर से लटका मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप

Tue, 20 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव धनौरी में तूड़ी वाले कमरे में शहतीर (लकड़ी की बीम) से फंदे पर लटका हुआ एक करीब 53 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव कोयल के रहने वाले सत्ता के रूप में हुई, जो गांव धनौरी में संजय नामक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी ने खेत के मालिक पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने हत्या संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी विमल देवी ने बताया कि उसका पति सत्ता पिछली दो साल से संजय नामक व्यक्ति के खेत में
विज्ञापन


मजदूरी का कामकाज कर रहा था। 18 जनवरी को उसका पति दस्त की बीमारी से ग्रस्त था।

वह संजय के घर पर कार्य नहीं करना चाहता था, जबकि संजय ने काम पर आने का दबाव बनाया। संजय ने उसके पति से कहा कि काम के रुपये दिए हैं। यह कार्य तेरा बाप तोड़ी करेगा। जब उसका पति धनौरी संजय के घर काम पर नहीं गया तो संजय स्कूटी लेकर उसके गांव कोयल घर पहुंच गया। उसके बाद उसके पति को धमकी देकर स्कूटी पर बिठा कर ले गया। इसके बाद जब उसने संजय से जानकारी ली कि वह कितने बजे उसे घर छोड़ने आएगा।

संजय ने उसे बताया कि अब यह नहीं आएगा। जब उसने शाम को 4:30 बजे लगभग संजय को फोन किया तो उसने उसको अंग्रेजी जवाब दिया की उसके पति की (डेथ) मौत हो गई है। वह अनपढ़ होने के कारण डेथ की बात को समझ नहीं पाई, तभी उसने अपनी लड़की को पूछा की ये क्या बोल रहा है।

तो लड़की ने जवाब दिया की पापा की मौत हो चुकी है। जानकारी के बाद वह व उसके परिवार के सदस्य गांव कोयल के प्रबुद्ध जनों के साथ धनौरी संजय के घर पहुंच गए। वहा जाकर देखा कि संजय के घर में तूड़ी वाले बरामदे में उसके पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पत्नी का कहना है कि शव को देखने से ही पता चल रहा था कि यह एक प्री-प्लानिंग के तहत मौत की गई है। आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में संजय के परिवार के सदस्य सभी व अन्य शामिल हैं।

आत्महत्या मानने से किया साफ इन्कार

पत्नी विमल देवी ने देखा कि उसके पति का शव फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्यों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इन्कार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की हत्या करके उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। साथ ही बताया कि एक दिन पहले संजय और सत्ता की खेत में काम को लेकर कहासुनी भी हुई थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी संजय व एक अन्य के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगामी जांच की जा रही है।

-वीरभान, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें