फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार करोड़ के टेंडर फिर रद्द

Thu, 13 Apr 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गलियों, सड़कों सहित शहर के अन्य विकास कार्यों के लिए पिछले माह लगाए गए करीब चार करोड़ रुपये के टेंडर तकनीकी खामियों के चलते बुधवार को रद्द कर दिए गए। फिर से ये टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। कागजी कार्रवाई पूरी न होने पर लगातार दूसरी बार ये टेंडर रद्द हुए हैं।
विज्ञापन


गत 16 व 28 मार्च को शहर में लगभग चार करोड़ से अधिक के टेंडर लगाए थे। यही टेंडर जनवरी व फरवरी में लगाए गए थे। उस समय भी ये काम सिरे नहीं चढ़ पाए थे। इनमें विभिन्न वार्डों में गलियां बनाने, लोहे के गेट बनाने पॉम के पेड़ लगाने, समाजसेवी संस्थाओं के लिए कमरे बनाने सहित अनेक कार्य शामिल थे। इन कार्यों को लेकर लोग इंतजार में हैं। तकनीकी कारणों से ये टेंडर लगातार दूसरी बार रद्द हुए हैं। लगभग चार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों के लिए ठेकेदारों को कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा गया है। नगर परिषद कार्यकारी अभियंता रवि ऑबराय ने बताया कि पहले भी तकनीकी खामियों के चलते टेंडर रद्द हुए थे। इस बार भी लगभग 20 काम ऐसे हैं, जिनमें ठेकेदारों के कागजात पूरे नहीं हैं। इसी कारण ये टेंडर रद्द हुए हैं। कमियां दूर कर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। जितना जल्द हो सकेगा, इन पर काम शुरू किया जाएगा।
सरकार ने टेंडर लगाने के लिए नई नीतियां जारी की हैं। कई ठेकेदारों के कागजातों में कमी रह जाती है। इसी कारण टेंडर रद्द हुए हैं। संबंधित ठेकेदारों को पांच दिन का समय देते हुए अपने कागजात पूरे करने के लिए कहा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द ये टेंडर लगें और काम शुरू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुरभि गर्ग, नगर परिषद अध्यक्ष कैथल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें