फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चार शिकायतें, एक फिर भी बच गई

Wed, 20 Sep 2023 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पिहोवा चौक स्थित विद्युत सदन में मंगलवार की दोपहर बिजली निगम के उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष आरके खन्ना ने खुला दरबार लगाया। इसमें महज चार शिकायतें आईं, जिनमें तीन का मौके पर निपटारा कर दिया लेकिन एक फिर भी बच गई। इससे पहले उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

सुबह पहले निगम के सभी अधिकारियों के साथ उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष आरके खन्ना ने बैठक कर उनकी समस्याओं आदि पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद उनका खुला दरबार लगा। इसके बाद दोपहर के समय फरियादियों की समस्याएं सुनी। खुले दरबार में आई महज चार शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। ज्यादातर
विज्ञापन


समस्याएं बिजली बिल से संबंधित रहीं। चार शिकायतों में से भी एक बच गई। यह निराशा ककोत निवासी सतीश

को मिली।

दरअसल, उनका बिजली का बिल करीब 70 हजार रुपये का आया है जबकि उनका कहना था कि उनकी बिल 15-20 हजार रुपये से ज्यादा नहीं आना चाहिए था। ज्यादा बिल आने से वह परेशान हो चुका है।
विज्ञापन


मुश्किलों से बचने के लिए उसने खुले दरबार की शरण ली थी लेकिन उसे यहां भी निराशा मिली। उसकी शिकायत को अपील में डालकर जांच के लिए कहा गया है। इसके बाद अगली बार उसकी समस्या पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस मौके पर एसई सोमबीर, एसडीओ केशव, संदीप टांक, नीतिन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें