कैथल। स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने एक दुकान पर छापा मार कर चार बच्चों को बरामद किया। उनसे बाल मजदूरी करवाई जा रही थी। टीम इन बच्चों को साथ ले गई और बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को सूचित किया। बच्चों की उम्र की जांच की जा रही है। यदि बच्चों की कागजों में उम्र कम मिली तो दुकानदार का चालान किया जाएगा।
स्टेट क्राइम ब्रांच के अधिकारी राजबीर सिंह और लेबर इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत शहर में कई जगह जांच की गई। जिसमें एक दुकान से चार बच्चों को बरामद किया गया। जहां उनसे काम करवाया जा रहा था। इन बच्चों की उम्र की जांच की जाएगी। अगर जांच में आयु कम मिली तो दुकानदार का चालान किया जाएगा।