फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फर्जी प्राॅपर्टी आईडी के मामले में चार पर केस

Sun, 28 Sep 2025 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/कैथल। चीका नगरपालिका के अनधिकृत क्षेत्र में फर्जी तरीके से प्राॅपर्टी आईडी बनाकर उसे अधिकृत दिखाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर 15 के पार्षद राजेश कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नगरपालिका सचिव जितेंद्र कुमार ने दोषी ठहराए गए पूर्व नपा सचिव राजेश कुमार और जेई खुशी राम के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। सचिव ने 19 सितंबर को चीका पुलिस को पत्र भेजकर बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में गलत तरीके से प्रापर्टी आईडी बनाने का मामला सामने आया था। इस पर एसडीएम गुहला, कैप्टन प्रमेश सिंह ने जांच की और पूर्व नपा सचिव, जेई, पार्षद राजेश कुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार व राजकुमार को दोषी पाया।
विज्ञापन


सचिव की शिकायत के आधार पर चीका थाना में पार्षद राजेश कुमार, रमेश कुमार, राजेंद्र कुमार और राजकुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340 के तहत मामला दर्ज किया गया।

35 फर्जी प्राॅपर्टी आईडी का मामला : चीका नगरपालिका क्षेत्र में फर्जी प्राॅपर्टी आईडी बनाने की शिकायत जगजीत सिंह निवासी डेरा भाग सिंह ने 26 जुलाई 2024 को डीसी कैथल को दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नगरपालिका अधिकारियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अनधिकृत क्षेत्र की प्रॉपर्टी को अधिकृत दिखाने के लिए फर्जी आईडी बनाई, जिससे नगरपालिका को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

डीसी के आदेश पर एसडीएम गुहला ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में 35 फर्जी आईडी बरामद हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पार्षद सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

चीका नगरपालिका सचिव की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फर्जी प्रापर्टी आईडी से संबंधित सभी दस्तावेज नगरपालिका से प्राप्त किए जा रहे हैं। मामले की जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अमन कुमार, थाना प्रभारी, चीका
विज्ञापन


नगरपालिका विवादों में घिरी

चीका नगरपालिका हाल ही में कई विवादों में घिरी हुई है। विकास कार्यों पर सवाल उठने और विजिलेंस जांच के साथ-साथ 12 पार्षदों ने चेयरपर्सन रेखा रानी के खिलाफ मोर्चा खोला है। पार्षद अपने पक्ष का वाइस चेयरमैन बनाने के लिए उपायुक्त से समय मांग रहे हैं और अध्यक्ष को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। अब फर्जी प्रापर्टी आईडी में पूर्व सचिव, जेई और एक पार्षद का नाम आने से चीका नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें