फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सराफ से लूट की कोशिश मामले में एक लाख के इनामी समेत चार काबू

Thu, 18 Jun 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में सराफ से लूट की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 लाख रुपये नकद, दो कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं।दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सुनील (40), जोगिंदर उर्फ मुकेश (37), गुलजार (39) और अभिषेक उर्फ चिट्टा (22) को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सुनील पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।गोयल ने बताया कि 19 अप्रैल की रात हरियाणा के समालखा निवासी एक ज्वेलरी कारोबारी दुकान बंद कर स्कूटर से घर लौट रहा था। उसके पास करीब साढ़े तीन किलोग्राम चांदी के आभूषण थे, जिनकी कीमत सात से आठ लाख रुपये आंकी गई थी। कापसहेड़ा में एक मंदिर के पास दो बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

एक आरोपी ने देसी पिस्तौल तानकर आभूषणों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया, जबकि दूसरे ने हथियार की बट से हमला किया था।
संघर्ष के दौरान एक हथियार सड़क पर गिर गया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपियों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश गोली चलाते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड देसी पिस्तौल और एक खोखा बरामद किया था। करीब दो माह की जांच, निगरान के आधार पर पुलिस ने पहले जोगिंदर को गौतम बुद्ध नगर से और उसकी निशानदेही पर सुनील को पलवल से गिरफ्तार किया। बाद में गुलजार को हापुड़ और अभिषेक को करनाल से दबोच लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन


रेकी कर रची साजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुलजार ने कारोबारी की रेकी की थी, जिसके बाद लूट की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार सुनील पर 17 से अधिक, जोगिंदर पर 12 और अभिषेक पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें