कैथल। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल और थाना राजौंद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपी काबू कर उनके कब्जे से 52.30 ग्राम हेरोइन (चिटटा) व 910 ग्राम अफीम बरामद की है। नशा तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिए हैं। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल ने कलायत निवासी सुनील उर्फ शीनू व राकेश उर्फ राका को सुनील के घर से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 52.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना कलायत में मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नशा तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी जब्त कर ली गई। दोनों आरोपियों का न्यायालय से दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। एसपी ने बताया कि दूसरे मामले में थाना राजौंद पुलिस ने जाखौली निवासी सुनील उर्फ मिड्डा व शोकीन को कोटड़ा चौक के पास मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी सुनील उर्फ मिड्डा से 910 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। आरोपी शोकीन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और सुनील उर्फ मिड्डा का पांच दिन का रिमांड पुलिस ने लिया है।