ढांड क्षेत्र मेें एक की रात्रि में चोरों ने दो जगहों पर पशु चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर तीन भैंस व एक कटड़ी चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया है।
गांव डडवाना निवासी सुमन रानी ने पुलिस को शिकायत दी है उनके घर के पास ही पशुओं का बाड़ा है। वे 7 पशु (भैंस) रखते है। तीन अगस्त की रात को उनके पड़ोसी गोलु से सूचना दी की तुम्हारी भैंस बाड़े से बाहर आई हुई है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य पशुओं को देखने के लिए चले गए। यहां बाड़ा में दरवाजे से ताला टूटा हुआ मिला। 7 पशुओं में से 2 भैंस गायब मिली। आस-पास के क्षेत्र में जांच की तो कोई सुराग नहीं मिला। इसी प्रकार दूसरे मामले में गांव पबनावा निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। उसके पास 4 पशु है। जिनमें एक भैंस, दो कटडी व एक गाय है। गांव कौल जाने वाले मार्ग पर पशुओं का बाड़ा है। तीन अगस्त रात्रि को वह अपने बाड़े में ही सो रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति बाड़ा से एक भैंस व एक कटड़ी चोरी करके ले गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।