अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार नशा तस्करों को काबू किया है। उनके कब्जे से सवा 22 बोतल हथकढ़ी व 41 बोतल देशी शराब बरामद करके शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार की सीवन रोड कैथल पर मौजूद थी। सीवन साइड से पैदल आ रहे राजेश हरसोला को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से 11 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
एक अन्य मामले में पूंडरी पुलिस के एचसी राजेश कुमार की टीम गांव भाणा क्षेत्र में थी। बस सैल्टर भाणा के पास एक युवक को काबू किया, जिसकी पहचान विक्रम सिंह उर्फ विक्की भाणा के रुप में हुई। आरोपी से 11 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई।
तीसरे मामले में राजौंद थाना पुलिस के सबइंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने गुप्त जानकारी पर गांव संतोख माजरा में दुकान में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी दिलावर को काबू कर लिया गया। उसके कब्जे से 17 बोतल ठेका शराब देशी बरामद हुई।
इसके अलावा प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में चौंकी महमूदपुर पुलिस के एएसआई राजबीर सिंह की टीम मलिकपुर अड्डा पर मौजूद थी। चाबा साइड से स्कूटी पर आए रवि निवासी समाना पंजाब को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी से 24 बोतल देशी शराब बरामद हुई।