फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक चोरियों में किशोर सहित चार आरोपी पकड़े

Thu, 14 Nov 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बाइक चोरी के दो मामलों में पुलिस ने कलायत क्षेत्र से किशोर सहित चार आरोपियों को काबू किया है।

उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस की टीम सजूमा रोड कलायत पर वाहनों की जांच कर रही थी। कैंची चौक कलायत की तरफ से एक बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवकों को रुकने का इशारा किया। युवकों ने बाइक को मोडक़र वापस भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया।

उनकी पहचान खरक पांडवा निवासी साहिल व विक्रम के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान साहिल व विक्रम ने कबूल किया कि कुछ दिन पहले उन दोनों ने उक्त बाइक सन्निहित सरोवर कुरुक्षेत्र के पास से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में सजूमा रोड पर ही संदिग्ध बाइक सवार जिला जींद के गांव संढील निवासी राहुल व 16 वर्षीय किशोर को रुकवाया तो उनसे बरामद बाइक भी चोरी की पाई गई। बड़सीकरी कलां निवासी रणधीर की शिकायत के अनुसार आठ मार्च को उसकी बाइक खंडालवा मंदिर के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गए थे। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें