संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। करनाल रोड न्यू बायपास कैथल से रात के समय आयशर कैंटर गाड़ी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिरटा रोड कैथल निवासी अमन उर्फ गोलू, बलराज नगर कैथल निवासी सौरभ, अर्जुन नगर कैथल निवासी गुरजीत सिंह व अनदाना थाना खनौरी पंजाब निवासी सरनजीत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मांगना जिला कुरुक्षेत्र निवासी लखविंदर सिंह की शिकायत अनुसार उसके ड्राइवर ने उसकी आयशर कैंटर गाड़ी 22 मार्च को शाम आठ बजे स्कूल नंबर चार अमरगढ़ गामड़ी करनाल रोड न्यू बाइपास कैथल पर
लॉक करके खड़ी की थी। 23 मार्च को सुबह पांच बजे संभाला तो मौके पर गाड़ी नहीं मिली।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा आयशर कैंटर गाड़ी बरामद कर ली र्है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से उक्त वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने यह बाइक 22 मार्च को जाखौली अड्डा कैथल से चोरी की थी। व्यापक पूछताछ में आरोपियों के कब्जे से पांच अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं।