विकास कार्यों का शिलान्यास करतीं पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा।
- फोटो : संवाद
राजौंद। गांव खेड़ी सिंबलवाली में पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली फिरनी एवं तालाब की चाहरदीवारी का नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि गांव की एक पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। इस कार्य के पूर्ण होने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी और गांव के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने अपने स्वर्गीय पति और पूर्व कैबिनेट मंत्री नरसिंह ढांडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इस अवसर पर सरपंच रामेश्वर, पूर्व सरपंच बलजीत ढांडा, मार्केट कमेटी राजौंद के चेयरमैन वीरेंद्र रापड़िया आदि मौजूद रहे।