संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाखौली अड्डा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बुनियाद ओरिएंटेशन एवं स्तर तीन परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी । जिसके तहत पूरे जिले से बुनियाद स्तर-दो परीक्षा में उत्तीर्ण 363 विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे इसकी मुख्यअतिथि उपायुक्त प्रीति होगी।
इस परीक्षा में विद्यार्थियों को अपने साथ बुनियाद स्तर- तीन परीक्षा का एडमिट कार्ड व आधार कार्ड की कॉपी साथ लेकर आनी होगी। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों के साथ समस्त खंड शिक्षा अधिकारी बुनियाद केंद्र प्रिंसिपल बुनियाद कोऑर्डिनेटर एसएमसी इत्यादि भाग लेंगे।
बुनियाद कार्यक्रम सरकार व विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चलाया जा रहा है। जिसके तहत आठवीं कक्षा में पढ़ रहें केवल सरकारी स्कूल के विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते हैं व उन्हें तीन चरण की परीक्षाएं उत्तीर्ण करनी होती है। इसके पश्चात उन्हें बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत आधुनिक कक्षा कक्ष में पढ़ने का अवसर प्राप्त होता है पूरे कैथल में बुनियाद कार्यक्रम के पांच केंद्र बनाए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि ओरिएंटेशन व तीन परीक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई है व सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
दूसरी ओर इस संबंध में जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने बताया की बुनियाद कार्यक्रम विद्यार्थियों की गणित व विज्ञान विषय में नींव मजबूत करता है जिससे कि उन्हें भविष्य की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल करने में आसानी रहती है।
बनाए गए पांच केंद्र
n
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय पूंडरी
n
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय कलायत
n
राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय राजौंद
n
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल चीका
n
आरोही मॉडल स्कूल, ग्योंग
बुनियाद कार्यक्रम
विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है व उन्हें सेटेलाइट के माध्यम से पढ़ाया जाता है व उनको वर्दी यात्रा भत्ता उपलब्ध करवाया जाता है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिए गणित व विज्ञान विषय पर अधिक बल दिया जाता है जिससे कि भविष्य में उनका डॉक्टर व इंजीनियर बनने का सपना पूर्ण हो हो सके।