संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के तीन स्कूलों में बुनियाद स्तर दो की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में बुनियाद स्तर एक की उत्तीर्ण हुए 1182 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा के लिए विभाग की ओर से शहर के स्कूलों में तीन परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने दी है। गागट ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक रहेगा व विद्यार्थियों की एंट्री सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएगी। बताया कि बुनियाद स्तर दो की परीक्षा के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुपरिटेंडेंट होंगे व सभी अधिकारियों को परीक्षा के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने बताया कि जो विद्यार्थी बुनियाद स्तर दो परीक्षा में पास होंगे। वे बुनियाद स्तर तीन की परीक्षा में भाग लेंगे बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत सरकार व विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से 2022 में शुरू की गई थी। इस कार्यक्रम के तहत पूरे हरियाणा से आठ हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सामान्य पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है व विद्यार्थी को यात्रा भत्ता फ्री वर्दी फ्री पुस्तकें दी जाती हैं।
ये हैं केंद्र ः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा, कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका।