फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन स्कूलों में 28 को बुनियाद-दो की परीक्षा

Sat, 25 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से आगामी 28 जनवरी को जिले के तीन स्कूलों में बुनियाद स्तर दो की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में बुनियाद स्तर एक की उत्तीर्ण हुए 1182 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

इस परीक्षा के लिए विभाग की ओर से शहर के स्कूलों में तीन परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने दी है। गागट ने बताया कि परीक्षा का समय सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक रहेगा व विद्यार्थियों की एंट्री सुबह 10:30 बजे से शुरू हो जाएगी। बताया कि बुनियाद स्तर दो की परीक्षा के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुपरिटेंडेंट होंगे व सभी अधिकारियों को परीक्षा के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने बताया कि जो विद्यार्थी बुनियाद स्तर दो परीक्षा में पास होंगे। वे बुनियाद स्तर तीन की परीक्षा में भाग लेंगे बुनियाद कार्यक्रम की शुरुआत सरकार व विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से 2022 में शुरू की गई थी। इसके तहत हरियाणा से आठ हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। इसमें विद्यार्थियों को सामान्य पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है व विद्यार्थी को यात्रा भत्ता फ्री वर्दी फ्री पुस्तकें दी जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें