फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी साइब जरा गांव में आकर देख लो, हर तरफ पानी ही पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी से करीब से 15 किलोमीटर दूर स्थित गांव डीग में कई दिनों से लगातार बारिश से खेतों के साथ-साथ लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। आलम ये है सड़कें व खेत पानी के एक समान हो रहे है। यहां तक लोगों को अपने पशुओं को बांधने के लिए भी जगह नहीं बच रही। ग्रामीणों का ये भी कहना है कि हर साल यही समस्या रहती है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। साथ लगते गांव से भी पानी आता है। जिससे जलस्तर ओर अधिक बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने अमर उजाला से समस्या को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन

आसपास के पानी होता है एकत्रित
ग्रामीणों ललित, सुमित, सुनील, प्रदीप, विनोद, सचिन, अमित, अशोक, सुभाष, राहुल, नीरज व महिलाओं में कमलेश, बबीता, भतेरी, ओमपति, मुकेश, नमिता, कविता ने बताया कि भारी बारिश के कारण पानी घरों में घुस गया है। जिसकी वजह से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। साथ ही खेतों में भी फसल डूब गई। खेतों से भी पास लगते घरों में पानी आ रहा है। जिस कारण मजबूरन सड़कों पर आना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि एक तो गांव में जमीन का स्तर नीचा है दूसरा आस-पास के गांव से भी बारिश का पानी यहां पर एकत्रित होता है। ग्रामीणों ने कहा डीसी साहब इक बार गांव में आकर देखो क्या हालत हो चुकी है।
करीब 80 सालों से चली आ रही समस्या:
किसान नफे सिंह ने कहा कि खेतों में काफी जलभराव हो रहा है। जिससे किसानों की काफी मात्रा में धान की फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि ये समस्या करीब 80 सालों से चली आ रहा है। सरकार व प्रशासन द्वारा अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

लगभग एक हजार एकड़ धान की फसल डूबी
किसान दलेल ने बताया कि गांव में बारिश के कारण किसानों की लगभग एक हजार एकड़ धान की फसल डूब चुकी है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहलेे ही धान की फसल की रोपाई हुई है और अब जलभराव के कारण डूब गई है।
घरों में घुस चुका है पानी
किसान पुरुषोत्तम ने बताया कि खेतों का पानी घरों में भी घुस चुका है। जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि महज बारिश के कारण गली में काफी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। जिससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
एक तो नहरी पानी दूसरा बारिश के पानी से हो रही समस्या:
किसान पवन ने बताया कि उनके खेत के पास से ही बड़ी नहर निकली हुई है। जो कि बारिश के दिनों में ओवरफ्लो हो जाती है। जिससे सो प्रतिशत फसल डूबने का डर बना रहता है।
खेतों से जल्द पानी की निकासी हो
किसान नवीन ने कहा कि खेतों में काफी मात्रा में पानी जमा हो रहा है। जिससे धान की फसलें खराब होने का चांस रहता है। उन्होंने खेतों से पानी की निकासी की मांग की।
हर बार फसल में होता काफी नुकसान
किसान सुमित ने बताया कि हर बार बारिश के कारण खेतों में अधिक पानी जमा होने फसल खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाती। एक तो लॉकडाउन की वजह से मंदी का दौर चला हुआ है। दूसरा बारिश के कारण भी काफी नुकसान हुआ है।
अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है
एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बताया कि गांव डीग की समस्या उनके संज्ञान में है। संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। गांव में पानी निकासी के लिए पंप लगाए गए है। अगर उसके बाद भी कोई समस्या है तो अधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें