फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व सैनिक कंवर पाल पंचतत्व में विलीन

Wed, 24 Jul 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला कैथल के पदाधिकारी व सदस्यों ने पूर्व सैनिक जेडब्ल्यूओ कंवर पाल की अंतिम यात्रा में उनके पैतृक कस्बा राजौंद में शामिल हुए । पूर्व सैनिक जेब्ल्यूओ कंवर पाल भारतीय वायु सेवा में 22 वर्ष तक कई स्थानों पर सेवा देने के बाद बेंगलुरु से सेवानिवृत हुए थे।

एसोसिएशन के मृतक साथी के निवास पर साथी जमा हुए और अंतिम यात्रा में उनके शरीर पर तिरंगा उड़ाकर श्मशान घाट लाया गया। पुत्र संदीप को एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी व ब्लॉक राजौंद प्रधान कैप्टन राजेंद्र राणा ने तिरंगा भेंट किया ताकि उनके परिवार को याद दिलाता रहें कि उनके परिवार में भी उनके बुजुर्ग ने देश सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक साथी के परिवार को विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन दुख सुख में आप के साथ खड़ी रहेगी। अंतिम विदाई पर सभी की आंखें नम थी और इस दौरान एसोसिएशन की तरफ से रिसालदार कर्मवीर सिंह भाल, हवलदार मदन सिंह चहल ,हवलदार राजबीर ढुल, कैप्टन राजेश रोहेड़ा , हवलदार इंद्र सिंह ढुल, ब्लॉक राजौंद के वरिष्ठ उप प्रधान सूबेदार हरिपाल, हवलदार शीशपाल, हवलदार कुलदीप,सूबेदार रामकुमार वर्मा, सूबेदार शमशेर सिंह वाल्मीकि ,सूबेदार तेजपाल राणा, सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार, हवलदार राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें