फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व सैनिक जय सिंह का निधन

Fri, 06 Mar 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कुराड़ गांव के भारतीय वायु सेना के जांबाज पूर्व सैनिक एचएफओ जय सिंह चहल पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल तथा वायु सेना के जवानों ने पहुंचकर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। क्राफ्ट्समैन अकील खान और अग्निवीर केएल स्वामी, मुकेश के. व अक्षय कुमार ने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर वायु सेना का ध्वज ओढ़ाया, जबकि जेडब्ल्यूओ उमेश वर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सैनिकों ने तिरंगा व वायु सेना की टुकड़ी द्वारा वायु सेना का ध्वज उनके पुत्र अनिल चहल को सौंपा, ताकि यह ध्वज आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता रहे।
पूर्व सैनिक एसोसिएशन के जिला प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि जय सिंह चहल ने देश सेवा में अपनी लंबी सेवाएं देते हुए ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की थी। 68 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य उनके पैतृक गांव कुराड़ पहुंचे और पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर एचएफओ भीम सिंह गिल, एचएफओ महेंद्र सिंह राणा, फौजी कर्मबीर, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, चीफ पेटी ऑफिसर राजबीर भाना, सूबेदार मेजर रामफल चहल, हवलदार राजपाल बालू, एचएफओ बलबीर सिंह, सूबेदार ज्योति मानस, सार्जेंट शमशेर सिंह रेढू, रिसालदार कर्मबीर भाल, हवलदार राजबीर ढुल सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें