फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व सैनिक हरिकेश बालू पंचतत्व में विलीन

Mon, 28 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भारतीय सेना की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स कोर से सेवानिवृत्त नायक हरिकेश बालू का शनिवार रात्रि को लंबी बीमारी के बाद 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बालू (रापड़िया पट्टी) में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।

पूर्व सैनिक एसोसिएशन के सदस्यों ने स्व. हरिकेश बालू के पार्थिव शरीर को तिरंगे से ढककर उन्हें अंतिम सलामी दी। कैथल से पूर्व सैनिक कैप्टन नर सिंह ढुल के नेतृत्व में गांव पहुंचे एसएम खजान सिंह, रिसालदार कर्मवीर भाल, हवलदार राजेश ढुल, इंस्पेक्टर सोमदत्त शर्मा और एसएम रघुबीर सिंह ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


शव यात्रा में ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, ग्रामीण, परिजन व रिश्तेदार शामिल हुए। अंतिम संस्कार के समय कैप्टन नर सिंह ढुल ने दिवंगत सैनिक के पुत्र जसबीर सिंह को तिरंगा सौंपते हुए कहा कि यह ध्वज सदैव यह स्मरण कराएगा कि
विज्ञापन


उनके पिता ने देश की सेवा में योगदान दिया है। इसके बाद पुत्र जसबीर ने उन्हें मुखाग्नि दी।

पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि नायक हरिकेश बालू ने भारतीय सेना की ईएमई कोर में अपनी सेवाएं दीं और सेवानिवृत्त होने के बाद वह परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे थे। उनके परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें