फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के प्रति समर्पण से भाजपा बनी जन-जन की पार्टी : सैनी

Mon, 28 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को पार्क रोड स्थित एक होटल में हुई। बैठक के बाद जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की समाज के सभी वर्गों के प्रति समर्पित सोच ही भाजपा को जन-जन की पार्टी बना रही है। उन्होंने नव-नियुक्त जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और अभियान प्रमुखों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे पूरी निष्ठा से संगठनात्मक दायित्व निभाएंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, वरिष्ठ नेता रामप्रताप गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेश संधू और मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल एडवोकेट मौजूद रहे।

उधर, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 124वां एपिसोड सुना। यह आयोजन भाजपा नेता कृष्ण बंसल के मॉडल टाउन स्थित प्रतिष्ठान पर किया गया। इसी प्रकार वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक लीला राम ने अपने निवास स्थान पर बूथ संख्या 156 के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना। सीवन में मन की बात का प्रसारण रविवार को बूथ नंबर 165 पर पार्षद रामदास के कार्यालय में किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल व पार्षद विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें