फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इनेलो सरकार में मंत्री पूर्व विधायक सुरेंद्र मदान कांग्रेस में हुए शामिल

Thu, 19 Sep 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




कैथल। इनेलो सरकार में मंत्री पूर्व विधायक सुरेंद्र मदान कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने बुधवार को एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थामा। सुरजेवाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहना स्वागत किया। इस मौके पर मदान ने कहा कि वह इलाके की तरक्की व विकास बनाए रखने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इस मौके पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आज हरियाणा व कैथल में कांग्रेस पार्टी के लिए सौभाग्यशाली दिन है। यह कैथल की राजनीति में एक बड़े युग की संरचना भी है। हरियाणा की राजनीति में अपनी अहम भूमिका रखने वाले पूर्व मंत्री और कैथल से दो बार विधायक रह चुके कैथल की प्रगति व उन्नति में अपनी अहम भूमिका रखने वाले नेता शामिल हुए हैं। कहा कि सुरेंद्र मदान ने अपने कार्यकाल में जातिगत विभाजन को खत्म पूरे समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सुरेंद्र मदान ने कांग्रेस को अपना समर्थन देते हुए कहा कि उन्होंने कैथल के विकास के लिए कार्य किए। इसके बाद जब सुरजेवाला परिवार ने कैथल में कमान संभाली तो कांग्रेस राज में विकास कार्यों की झड़ी लगी। भाजपा के 10 साल के राज में कैथल की हालत काफी दयनीय हुई है।
विज्ञापन




इनेलो सरकार में रहे मंत्री, पिछले चुनाव में थे भाजपा के साथ-

पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान वर्ष 1987 में लोकदल व वर्ष 1991 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ विधानसभा में पहुंचे थे। पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान ने 2005 में टिकट न मिलने पर कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था। इसके बाद वे पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) में शामिल हुए थे। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में हजकां की टिकट पर कैथल विधानसभा से चुनाव में उतरे, लेकिन प्रचार के लिए जब भजन लाल व कुलदीप बिश्नोई नहीं आए तो सहयोग न मिलने पर इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ रहे कैलाश भगत को समर्थन किया। इसके बाद वे 2014 में इनेलो में रहे। 2019 के चुनाव में भाजपा के साथ रहे। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में इनेलो में फिर से शामिल हुए। अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें