फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पुलिस कर्मचारी, बैंकिंग सेक्टर सहित जिले में बुधवार को 34 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ऐसे केस ज्यादा सामने आ रहे हैं, जिनकी जिले से बाहर की कोई हिस्ट्री नहीं है। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही काम करते हुए कोरोना हुआ है। बुधवार को कैथल में 34 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें गुहला से पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, पुलिस कर्मचारी सहित बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीएनबी बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा कपड़े की दुकान संचालक एक व्यक्ति व उसके संपर्क में आई एक बच्ची मॉडल टाउन से कोरोना संक्रमित मिली है। साथ ही एक व्यक्ति फतेहपुर पूंडरी से पॉजिटिव मिला है। जिसकी हिस्ट्री के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। खुराना निवासी एक व्यक्ति पहले से पॉजिटिव पाए गए एक व्यक्ति के संपर्क के कारण कोरोना संक्रमित हुआ है। छौत निवासी एक व्यक्ति भी पहले से पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण कोरोना संक्रमित पाया गया है।
संक्रमित के संपर्क में आने से हुआ संक्रमण
सीवन में एक कारपेंटर पहले से संक्रमित व्यक्ति के चलते संक्रमित हुआ है। वहीं सीवन निवासी ही एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर ही कोरोना से संक्रमित हुआ है। कैथल व सीवन में रह रहे एक परिवार के दो सदस्य, पूंडरी पुलिस थाने में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी व पूंडरी से ही एक अन्य व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फरल निवासी एक मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया है। कलायत की महिला भी स्थानीय कोरोना संक्रमण के कारण संक्रमित पाई गई है। एक जूतों की दुकान संचालक व्यक्ति भी डेागरा गेट कैथल में कोरोना संक्रमित पाया गया है। माता गेट निवासी एक महिला इस क्षेत्र में पहले संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संक्रमण के कारण कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसी प्रकार से बलराज नगर निवासी महिला भी पहले से संक्रमित व्यक्ति के कारण कोरोना से संक्रमित हो गई है। आदर्श नगर व गांधी नगर निवासी दो व्यक्ति पहले से संक्रमितों के संक्रमण के कारण कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा चार व्यक्ति एचडीएफसी बैंक के कोरोना संक्रमितों के संपर्क के कारण कोरोना पॉजिटिव हो गए।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व चंडीगढ़ गए थे पूर्व विधायक
गुहला-चीका। पूर्व भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर कुछ दिनों से खांसी जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार को करवाए गए टेस्ट की रिपोर्ट में कुलवंत बाजीगर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिजनों व संपर्क में आए कुछ अन्य लोगों के भी टेस्ट लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कुलवंत बाजीगर को उनके घर में आइसोलेट कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर दो दिन पूर्व ही चंडीगढ़ गए थे और वहीं से उनके कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है।
गुहला में नौ केस, व्यापारी की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि
वहीं चीका के प्रमुख व्यापारी के परिवार से सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि कोरोना संक्रमित व्यापारी की मृत्यु भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना की वजह से होना बताई गई है। व्यापारी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां एक दिन पूर्व उसकी मौत हो गई थी। एसएमओ गुहला डा. प्रीति सिंगला ने बताया कि इसके अलावा बुधवार को 9 मामले कोरोना पॉजीटिव के आए हैं। एक व्यक्ति चीका शहरी क्षेत्र में पॉजिटिव पाया गया है।
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने खुद को घर में ही क्वारंटीन किया है। चार व्यक्तियों के कोरोना संक्रमण के कारणों के बारे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

डा. जयभगवान जाटान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें