फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान ने इनेलो में की घर वापसी

Thu, 23 May 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान बुधवार को इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा की अगुवाई में इनेलो में शामिल हुए। इस मौके पर माजरा ने कहा कि सुरेंद्र मदान एक सम्मानित राजनेता हैं। इन्होंने मंत्री रहते हुए कैथल में रिकॉर्ड तोड़ कार्य करवाए। इससे निश्चित तौर पर इनेलो को मजबूती मिलेगी। संवाद
विज्ञापन






वहीं, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान ने कहा कि आज अभय चौटाला ही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो सच्चाई की राजनीति करते हैं। इसी कारण उन्होंने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला में आस्था रखते हुए व अभय चौटाला की छवि को देखते हुए इनेलो में शामिल होने का फैसला लिया। पार्टी उनकी जो भी ड्यूटी लगाएगी, वे उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे। मदान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अभय को अधिक से अधिक वोट दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें