फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खस्ताहाल सड़कों पर पूर्व और वर्तमान विधायक आमने-सामने

विज्ञापन
हलका विधायक देवेंद्र हंस - फोटो : 1
विज्ञापन
कैथल। गुहला क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर और कांग्रेस के वर्तमान विधायक देवेंद्र हंस आमने-सामने आ गए हैं। सड़कों की बदहाली के मुद्दे पर दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने देवेंद्र हंस पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उन्हें सड़कों की मरम्मत करवाने से ज्यादा रील बनाने का शौक है। इसके जवाब में विधायक देवेंद्र हंस ने भी पलटवार करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में जनता ने कुलवंत बाजीगर की रील बना दी थी और अब आगामी चुनाव में भाजपा की रील बनाएंगे। दोनों नेताओं ने अपने-अपने वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए हैं।

कुलवंत बोले- सरकार और अधिकारियों के खिलाफ बोलना विधायक का स्वभाव
पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि विधायक देवेंद्र हंस का रोजाना किसी न किसी जगह जाकर बैठना और सरकार व अधिकारियों के खिलाफ बोलना स्वभाव बन गया है। वे सड़कों पर जाकर रील बनाते हैं और सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, लेकिन सड़कों पर काम करवाने की तरफ उनका ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि गुहला क्षेत्र में करीब 70 सड़कें बन चुकी हैं। कैथल-चीका फोरलेनिंग का मामला भी चल रहा है और सरकार ने इसे स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि सुबह उठते ही नकारात्मकता फैलाना विधायक का काम नहीं है। यदि उन्हें विकास कार्य करवाने हैं तो मुख्यमंत्री के पास जाना चाहिए। अगर विधायक को जाने में शर्म आती है तो वे उनके साथ चलने को तैयार हैं। विधायक को वरिष्ठ नेताओं से काम करवाने का तरीका सीखना चाहिए।

हलका विधायक देवेंद्र हंस- फोटो : 1

हलका विधायक देवेंद्र हंस- फोटो : 1

हलका विधायक देवेंद्र हंस- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें