फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर

Sun, 29 Dec 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर ढांड की सड़कों पर चलने को मजबूर हो रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। शनिवार को पंचमुखी चौक पर एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति अपनी बाइक पर सवार होकर गंतव्य को जा रहा था। जहां पिहोवा रोड़ की ओर चौक पर बरसात का पानी जमा था।
विज्ञापन


पानी ज्यादा होने के कारण उसे गड्ढा दिखाई नहीं दिया। अचानक उसकी बाइक गहरे गड्ढे में धंस गई और वह बीच सड़क में नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जब वह बीच सड़क पर गिरा तो उस वक्त पीछे से कोई वाहन नही आया, वरना उसकी जान पर बन आती। राहगीरों ने उसे उठाया और गड्ढों से उसकी बाइक को बाहर निकाला। युवा मिशन के पदाधिकारी सोनू भारद्वाज, युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य, जयपाल पंवार व रोशन लाल ने बताया कि यहां सड़कों का बुरा हाल हो चुका है। विभाग के अधिकारियों को कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जवाब मिलता है कि टेंडर हो चुका शीघ्र ही बनवा दिया जाएगा। अस्थायी तौर पर गड्ढे भरवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें