फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नपा गठन से अब तक पहली बार बेटी उतरी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत के वार्ड एक से एमएससी छात्रा रेनू धानियां ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। यह पहला ऐसा मौका है कि नगर में नपा गठन के करीब चार दशक के इतिहास मेंं पहली बार वार्ड की 36 बिरादरी की राय शुमारी से उच्च शिक्षित बेटी का नामांकन भराने का निर्णय लिया। राजनीति मेंं बेटियों को प्रतिनिधित्व देने को उठाए गए इस कदम की तरफ कोई प्रशंसा कर रहा है। इससे पहले मुख्य रूप से बहुओं को ही चुनाव मैदान में उतारा जाता रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में अभी तक वार्ड 1 से एमएससी छात्रा रेनू धानियां, 5 से प्रभात धीमान, 10 से संजय सिंगला व राकेश गर्ग, 12 से अमित कुमार व वार्ड 14 से पूनम धीमान नामांकन दाखिल करवा चुकी हैं। अब 14 फरवरी को कई भावी उम्मीदवारों ने नामांकन की रूप रेखा तैयार की है। इसके चलते शनिवार का दिन भी नामांकन के कारण गहमागहमी भरा रहने वाला है।
विज्ञापन


भाजपा से बागी हुए राजू कौशिक, आज भरेंगे प्रधान पद का नामांकन

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से बागी हुए राजू कौशिक 15 फरवरी को आजाद उम्मीदवार के तौर पर प्रधान का नामांकन दाखिल करवाएंगे। इसके लिए बकायदा उनकी तरफ से सूचना को सांझा किया गया है। इसको लेकर भी स्थानीय राजनीति में काफी हलचल है। क्योंकि भाजपा टिकट के लिए 12 कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधान पद की टिकट के लिए आवेदन किए गए हैं। कलायत शहर में चुनाव नामांकन को लेकर सुबह से लेकर देर रात्रि तक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार अभियान भावी उम्मीदवारों द्वारा चलाया जा रहा है। भले ही पार्षद पद को लेकर राजनीति उफान पर होती जा रही है। प्रधान पद पर भी हर किसी की नजरें लगी हैं। कलायत नगर पालिका आम चुनाव में फिलहाल प्रधान की बजाए पार्षद पद को लेकर सियासी सरगर्मी जारी है। उप मंडल मुख्यालय पर 11 से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में अभी तक अलग-अलग वार्डों से छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इस प्रक्रिया को चुनाव अधिकारी एवं शुगर मिल प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार और सहायक चुनाव अधिकारी तहसीलदार दिनेश ढिल्लो की ओर से पूरा करवाया जा रहा है। नामांकन कक्ष मेंं कुल 16 वार्डोंं के लिए चार डेस्क स्थापित किए गए हैं। इनके माध्यम से वार्ड अनुसार नामांकन दाखिल होने की प्रक्रिया चलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें