फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फुटबॉल के सेमीफाइनल, फाइनल मुकाबले आज

Mon, 09 Feb 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
पूंडरी में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय करते सांसद नवीन जिंदल।
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी के इंडोर-आउटडोर स्टेडियम में आयोजित 6वीं ऑल इंडिया ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को सांसद नवीन जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नवीन जिंदल ने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। रविवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बंगलुरू, उत्तर रेलवे, दीपक एफसी और गढ़वाल आर्मी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि राकेश गोस्वामी सहित आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें