फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 4 राज्यों की टीमों के बीच हो रहे फुटबॉल के मुकाबले

विज्ञापन
ध्वजारोहण कर फुटबॉल खेल का शुभारंभ करते ​मुख्याति​थि व अन्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
राजौंद। एमडी स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर खेल भावना और अनुशासन का संदेश दिया। मुख्य अतिथि अशोक गोयल ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्पक्ष खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि और स्टार कबड्डी लीग के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज ढुल ने खिलाड़ियों को मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास का महत्व बताया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने भी युवाओं से अनुशासन के साथ खेल खेलने और खेल भावना बनाए रखने की अपील की। एमडी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर देशराज चहल ने अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है।
प्रधानाचार्य राजेश ढुल ने खिलाड़ियों को निष्पक्षता और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उप-प्रधानाचार्य सत्यवान मलिक और कोऑर्डिनेटर मोनिका बनवाला के निर्देशन में आयोजित समारोह में मार्च पास्ट, खिलाड़ियों की शपथ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अतिथियों का सम्मान आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ध्वजारोहण कर फुटबॉल खेल का शुभारंभ करते मुख्यातिथि व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें