शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। कोच
कैथल। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत वीरवार को नेहरा शूटिंग रेंज में शूटिंग के मुकाबले देर रात तक चले। फाइनल मुकाबले पूरे नहीं होने के कारण देर शाम तक परिणाम जारी नहीं किए जा सके।
खेल विभाग के महाकुंभ नोडल अधिकारी एवं बॉक्सिंग कोच गुरमीत सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए चयन किया जाएगा। शुक्रवार को संबंधित कोच चयनित खिलाड़ियों के नाम खेल विभाग को सौंपेंगे। इसके बाद ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में 24 खेलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जबकि इस बार 30 खेलों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। खेलों के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को देखते हुए उम्मीद है कि कैथल जिले से 600 से अधिक खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न खेलों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।
शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। कोच