फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें : सचिव

Fri, 16 Jan 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सड़क सुरक्षा माह के वीरवार को तहत जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राथमिक चिकित्सा ग्रहण कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सचिव रामजी लाल ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यदि प्रत्येक व्यक्ति यातायात के नियमों का पालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। अत्याधिक धुंध में हमें सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। वाहन चलाते समय हमें किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करना चाहिए। सड़क सुरक्षा से दुर्घटनाएं कम होती है और मानव जीवन सुरक्षित रहता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल और यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है, गाड़ी चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन पर हेलमेट का उपयोग करना चाहिए, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और तेज रफ्तार से बचें। सड़क पार करते समय हमेशा सतर्क और सावधान रहें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं न व्यक्तिगत, पारिवारिक के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी गहराई से पड़ता है। जब किसी दुर्घटना में किसी की जान जाती है, तो परिवार कमजोर हो जाता है। इस अवसर पर बसाऊ राम, विजय, पवन कुमार, रामपाल, रतनलाल, महिपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें