संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मौसम में परिवर्तन होने के बाद सावन में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बावजूद शहर में अभी तक केवल एक बार ही फॉगिंग करवाई गई है। दवा होने के बावजूद बावजूद स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की ओर से शहर के नियमित फॉगिंग नहीं करवाई जा रही है।
अब अगले महीने में डेंगू बढ़ने का बड़ा खतरा है। ऐसे में फॉगिंग करवाना बेहद जरूरी है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग अभी तक डेंगू के लार्वा की जांच को लेकर अब तक छह लाख से अधिक घरों में सर्वे करवा चुका है।
इसी कड़ी में जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी मलेरिया माह अभियान चलाया हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को डेंगू का लार्वा मिलने पर 13 लोगों को नोटिस दिए। इसके तहत विभाग की टीमों ने 10 हजार 654 घरों में सर्वे किया। अब तक सात लाख 79 हजार 943 घरों का सर्वे किया जा चुका है। राहत की बात यह है अभी तक मलेरिया और डेंगू का पाॅजिटिव केस नहीं मिला है।
लार्वा मिलने पर जिले में अभी तक 1304 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। वहीं, 17 संदिग्ध लोगों के सैंपल भी लिए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही उनकी रिपोर्ट आ जाएगी। अब तक जिले में 1278 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
दूसरी ओर डेंगू और मलेरिया के नोडल अधिकारी और डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि जून माह से एंटी मलेरिया सीजन शुरू हो जाता है। बुखार से पीड़ित लोगों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। अस्पताल में मलेरिया और डेंगू की निशुल्क जांच होती है।
मलेरिया के आंकड़े
वर्ष
मलेरिया केस
2014
45
2015
25
2016
16
2017
09
2018
03
2019
00
2020
00
2021
00
2022
00
2023
00
2024
00