फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन मुस्कान : जुलाई में अब तक 78 गुमशुदा को ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा में बढ़ रही मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए जुलाई माह में पुलिस विभाग की ओर से स्पेशल अभियान ऑपरेशन स्माइल शुरू किया था। इसके तहत 15 दिनों में 78 गुमशुदा को पुलिस ने ढूंढकर उनके परिजनों तक पहुंचाया। इस कार्य के लिए पुलिस टीम को एसपी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों और व्यस्कों को खोजकर उनके परिवार वालों से मिलवाया जाता है। इसी मुहिम को सफल बनाने के लिए कैथल पुलिस की टीम ने जुलाई महीने के 15 दिनों के भीतर 78 व्यक्तियों को ढूंढा था। पुलिस ने भीख मांगने व बाल मजदूरी के काम में लगे 15 बच्चों का रेस्क्यू भी किया। इस टीम में पीएसआई सुमित, एसआई ईश्वर सिंह, एसआई विरेंद्र कुमार, एसआई राजेश कुमार, लेडी एचसी सरोज व महिला सिपाही शीतल तथा सीआरओ मंदीप कुमार, सिपाही अमित कुमार शामिल रहे। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बेहतरीन कार्य करने के लिए इन पुलिसकर्मियों को एसपी उपासना ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें