फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कोहरे ने लील ली दृश्यता, धुंध से चीका में हादसा

Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दो दिनों से कोहरे का कोहराम जारी है। सुबह तड़के और देर रात वह दृश्यता लील जाता है और सामने कुछ दिखाई नहीं देता। ऐसे में हादसों के आसार बढ़ जाते हैं। सावधान हटी और दुर्घटना घटी। धुंध की वजह से ही चीका में बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी।

मंगलवार शाम को छाया कोहरा बुधवार दोपहर एक बजे छटा। इसके बाद मौसम साफ हुआ और वाहनों की रफ्तार में तेजी आई। सुबह कोहरे के चलते मात्र 10 मीटर की दृश्यता थी। सड़कों पर वाहन रेंग रेंगकर चलते हुए दिखाई दिए। सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को दूसरे वाहन के बिल्कुल समीप जाने पर वाहन दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन


कोहरे के चलते तापमान स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक्यूआई बुधवार को घटकर 111 पर पहुंच गया।
बाजार देर से खुले, सर्दी से राहत के लिए अलाव का सहारा

बुधवार को बाजार भी देरी से खुली। दुकानदारों ने सर्दी से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लिया। वहीं सर्दी से बचाव के लिए बाजारों से गर्म कंबलों व गर्म कपड़ों की लोगों ने जमकर खरीदारी की। उधर, एक तरफ तो कोहरा फसलों के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कोहरे के चलते सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉक्टर रमेश चंद वर्मा ने कहा कि आगामी सप्ताह तक सुबह शाम कोहरा होने की संभावना है। दिन में मौसम एक बार साफ होने की संभावना है। जिले में कोहरे व पाले से अब तक जिले में फसलों व सब्जियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं है।
बाजार रहे सुनसान

सीवन। बढ़ रही ठंड ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। मंगलवार शाम चार बजे ही सूरज देवता ने अलविदा कह दिया और धुंध ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। इसके पश्चात शाम करीब छह बजे ही घनी धुंध छा गई, जिसके कारण नगर के बाजारों में भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। शाम को छह बजे के बाद बाजार भी सुनसान हो गए।

बुधवार को पूरा दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। बाजार भी दिनभर सुनसान रहे और दिन भर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं या फिर अलाव सेक कर अपना दिन निकालते नजर आए। इस मौसम में पहली बार इतनी गहरी धुंध और ठंड देखने को मिली है। धुंध के कारण मंगलवार शाम से ही वाहन रेंग रेंग कर चलते नजर आए।
विज्ञापन


दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा था। इतनी सर्दी के समय में अलाव ही एक मात्र सहारा बचा हुआ है। कई लोगों ने तो ठंड और धुंध के कारण अपना बाहर जाने का कार्यक्रम तक रद्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें