फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कट्टे के साथ आरोपी को दबोचा

Thu, 28 Dec 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने पाडला क्षेत्र से 12 बोर के कट्टा सहित एक आरोपी को काबू किया गया है। सीआईए-वन पुलिस के एचसी तरसेम सिंह की टीम सायंकालीन गश्त के दौरान गांव गढ़ी बस अड्डा के पास मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि पाडला निवासी राहुल उर्फ चोटे वाला अभी पाडला से छौत सड़क पर खड़ा है। उसके पास असलहा है। दबिश देकर पुलिस ने राहुल को दबोच लिया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 बोर कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज कर मामला दर्ज किया। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें