फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह कोहरा, दिनभर धूप से मौसम साफ

Sun, 11 Feb 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह के समय कोहरा छा गया। हालांकि बाद में हवाओं के चलते कोहरा छटने से मौसम साफ हो गया था। लेकिन बीते एक सप्ताह बाद एक बार फिर से कोहरा देखने को मिला। लगातार कई दिनों से अच्छी धूप खिलने लगी है। इससे तापमान भी बढऩे लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.1 व न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिनभर छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली और जमीन में 51 प्रतिशत नमी की मात्रा दर्ज की गई।

बीते एक सप्ताह से निरंतर धूप निकलने से मौसम साफ हो गया है और तापमान भी बढ़ गया है। जिससे लोगों को दिन के समय में सर्दी से राहत मिली है। हालांकि सुबह शाम अभी भी ठंड का प्रभाव है। यह प्रभाव फरवरी माह के अंत तक रहेगा। किसान गुरदयाल, रिंकू, नवदीप व राजेश कुमार का कहना है कि गेहूं, सरसों व अन्य सभी फसलों के लिए मौसम अनुकूल है। दूसरी ओर किसानों ने घीया, तोरई, पेठा, कद्दू, खरबूजा, तरबूज की फसलों की बिजाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 फरवरी को सुबह के समय धुंध छाने और बाद में मौसम साफ रहने की संभावना है। 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। 13 व 14 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समवन्यक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें