संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, ढांड में कौशल संवर्धन कार्यशाला के अंतर्गत शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय डोमेन-2 इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन एवं प्रशिक्षक के रूप में श्वेता गर्ग ने भाग लिया। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर एक समावेशी, सम्मानजनक और प्रगतिशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान के केंद्र नहीं होते, बल्कि वे ऐसे स्थान भी हैं जहां विद्यार्थी मूल्य, दृष्टिकोण और सामाजिक व्यवहार सीखते हैं।
उन्होंने बताया कि इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर विभाग द्वारा विद्यार्थियों में भाषा कौशल, साहित्यिक अभिरुचि और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता, कहानी कथन और साहित्यिक प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।
कार्यशाला के दौरान अध्यापकों ने अपने कौशल, आत्मविश्वास और संप्रेषण क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शब्दावली, समालोचनात्मक सोच और अंग्रेजी साहित्य की उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ने और लिखने की क्षमता को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि इस प्रकार के प्रयास विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें शैक्षणिक व व्यावसायिक सफलता के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर सूबे सिंह ने कहा कि ये प्रशिक्षण शिविर शिक्षकों को आधुनिक शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करते हैं।