फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की पालकी पर पुष्पवर्षा

विज्ञापन
भजन गाते कलाकार। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
सीवन। श्री कृष्ण सेवा समिति की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मंगलवार से प्रभात फेरियों की शुरूआत हुई। पहली प्रभात फेरी नगर की गोशाला में निकाली गई। भगवान कृष्ण की पालकी श्री कृष्ण कृपा सेवा मंदिर से चलकर गोशाला में पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित किया व गाय माता की पूजा की गई।
विज्ञापन

भजन गायक केवल कृष्ण मिड्ढा, जीत कामरा, बंटी सैनी, शक्ति शर्मा व राजीव मिड्ढा ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। ‘आजा मां शेरां वाली...’ मेरे मकान में भजन सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमने लग गए। इसके बाद आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। समिति के प्रधान संजय आहूजा ने बताया कि प्रभात फेरियां 19 अगस्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक प्रतिदिन निकाली जाएंगी।
बुधवार की प्रभात फेरी श्री शनिदेव मंदिर सौथा रोड व बृहस्पतिवार की प्रभात फेरी राम मंदिर में होगी। इस अवसर पर उषा मिड्ढा, गीतू आहूजा, उषा चौधरी, रामप्यारी कथूरिया, रजनी नागपाल, अंजू संदूजा, संजना आहूजा, नरेंद्र सैनी व संगीत बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें