फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर उमस से परेशान, कल से बारिश के आसार

विज्ञापन
16-कैथल। मंगलवार को अंबाला रोड से आसमान में दिखाई देती काले बादलों की घटा। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। बारिश में ‘ब्रेक’ आने से फिर गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। इससे लोग परेशान हो गए। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि थोड़ा धैर्य रखें। बृहस्पतिवार से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को गर्मी ने खूब सताया। लोग सुबह से शाम तक बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी आशाएं धूमिल हो गईं। कुछ देर के लिए बादल छाए लेकिन बरसे नहीं। सुबह से ही गर्मी और उमस परेशान करने लगी थी। दोपहर में लोग गर्मी से बेहाल नजर आए और राहत के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण उमस लगातार बढ़ रही है।
उधर, मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी कारण से उमस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत 21 जुलाई से बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें