अतिरिक्त मंडी से धान के कट्टे लेकर निकलता ट्रैक्टर-ट्राली चालक। संवाद
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में धान के उठान कार्य को गति देने की आड़ में सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
ट्रांसपोर्टर की ओर से कोर्ट से स्टे लिए जाने के बाद राइस मिलरों की गाड़ियों से होने वाला धान उठान बंद हो गया है। ऐसे में वाहनों की कमी के कारण अब नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टर-ट्रालियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
नियमों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राॅली का पंजीकरण केवल कृषि कार्यों के लिए किया जा सकता है। इनका व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। इसके बावजूद मंडियों से धान के कट्टे पहुंचाने के लिए धड़ल्ले से ट्रैक्टर-ट्रालियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये वाहन क्षमता से कई गुना अधिक धान के कट्टे लादकर ओवरलोड अवस्था में मुख्य मार्गों और शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर हर समय खतरा मंडराता रहता है, लेकिन संबंधित प्रशासन और आरटीए विभाग की ओर से इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
अतिरिक्त मंडी से धान के कट्टे लेकर निकलता ट्रैक्टर-ट्राली चालक। संवाद