फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सिनेमा रोड पर अतिक्रमण से हर रोज लगता है जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। शहर का मुख्यमार्ग सिनेमा रोड अब लोगों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि मुसीबत का कारण बन गया है। रोजाना लगने वाले जाम से राहगीर, स्कूली बच्चे, महिलाएं और दुकानदार तक परेशान हैं। आलम यह है कि मात्र 200 मीटर का रास्ता पार करने में भी 15 से 20 मिनट लग जाते हैं।
विज्ञापन

सिनेमा रोड शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। यहां कपड़े, किराना, इलेक्ट्रॉनिक, जूते-चप्पल, मेडिकल और खाद्य पदार्थों की दुकानें हैं।
दिन भर यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन कुछ समय से दुकानदारों के अतिक्रमण ने इस सड़क को संकरा कर दिया है। अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे पक्के चबूतरे बना लिए हैं। किसी ने 2 फीट तो किसी ने 4-5 फीट तक सड़क पर कब्जा कर लिया है। उसके ऊपर दुकानों का सामान, बोर्ड, गत्ते, स्टैंड और रेहड़ियां रख दी जाती हैं।
इससे सड़क की चौड़ाई आधी से भी कम रह गई है। सुबह होते ही दुकानदार अपना सामान सड़क तक सजा देते हैं। कपड़ों की दुकानों के स्टैंड, जूतों के रैक, किराने के बोरे और फ्रूट की रेहड़ियां सड़क पर ही लगा दी जाती हैं। इसके बाद ग्राहकों के वाहन खड़े होने के लिए जगह ही नहीं बचती।
विज्ञापन

बाइक और कार वाले सड़क के बीचों-बीच ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे पीछे से आने वाला सारा ट्रैफिक रुक जाता है।
पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी नहीं बचता : पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तो बचा ही नहीं है, उन्हें मजबूरी में सड़क के बीच से ही गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सुबह और दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो सिनेमा रोड पर बच्चों की भीड़, ई-रिक्शा, ऑटो और बाइकों का जमावड़ा लग जाता है।
कई बार बच्चे जाम में फंसकर देर से घर पहुंचते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को भी सड़क पार करने में डर लगता है। राहगीरों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका और पुलिस की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें