फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पूर्व सैनिकों ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 27 Jul 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में शुक्रवार को कारगिल दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में पूर्व सैनिक एसोसिएशन की ओर से पार्क रोड स्थित हरियाणा शहीद स्मारक में कार्यक्रम आयोजित किया।

प्रधान जगजीत फौजी की अध्यक्षता में सैंकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं पहुंची। कार्यक्रम की शुरूआत करने से पहले बलिदानियों के लिए दो मिनट का मौन रखा। सभी पूर्व सैनिक साथियों ने अपने उन जांबाज योद्धाओं को जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर सबसे बुजुर्ग पूर्व सैनिक रिसालदार दिलीप सिंह 18 केवलरी, कैप्टन अभे सिंह 9 होर्स व पूर्व सैनिक धर्म चंद ईएमई बटालियन को चुना।
विज्ञापन


25वां कारगिल विजय दिवस यानी कारगिल विजय की रजत जयंती पर उनका व उनके परिवारों का मान सम्मान बढ़ाया। एसोसिएशन ने रजत जयंती पर तीनों सेनाओं की तरफ से एक-एक पेड़ हरियाणा शहीद स्मारक में लगाया।

कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रीय गान गाया गया। पूर्व सैनिकों में कैप्टन बसंत सिंह, सार्जेंट धर्मवीर सिंह, कैप्टन नर सिंह ढुल, डब्ल्यूओ राजपाल, सूबेदार विजय सिंह, कैप्टन मुख्तार सिंह, सूबेदार मेजर खजान सिंह, कैप्टन नरेंद्र सिंह तंवर, रिसालदार गोपीचंद करोड़ा, सूबेदार सुरजीत सिंह, रिसलदार उदय सिंह पाई आदि मौजूद रहे।

वीरों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर से भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज के नेतृत्व में मशाल रैली निकाली। मिशाल रैली के कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष गोयल के मार्गदर्शन में हरियाणा शहीद स्मारक से शुरू होकर कमेटी चौंक शहीद विजय भारद्वाज स्थल होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां राष्ट्रीय गान के बाद रैली को
विज्ञापन


समाप्त किया।

इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, उनके शौर्य गाथा का गुणगान किया। मौके पर हर्ष गोयल ने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करने का सपना देखा था, उस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें