फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच युवकों ने मजदूर पर किया जानलेवा हमला

Wed, 04 Feb 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका शहर में एक मजदूर युवक को पांच युवकों ने पीट दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा कॉलोनी, चीका निवासी शंकर कुमार ने ये आरोप लगाए हैं।

शिकायत में उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। 22 जनवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर लौट रहा था। जब वह गली में पहुंचा तो अशोक उर्फ शोकी, सोनू, अमित उर्फ मिती, अमन और रवि बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और आते ही उस पर तलवार, डंडे व गंडासियों से हमला कर दिया। हमले में वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आने लगे, जिसके बाद आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

चीका थाना एसएचओ अमन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें