फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच वर्ष पुराना बिजली चोरी और 16 लाख का बैंक विवाद निपटाया

विज्ञापन
लोक अदालत में समस्या सुनते हुए जज। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला न्यायिक परिसर में शनिवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में वर्षों से लंबित विवादों को आपसी सहमति से विराम मिला। बिजली बोर्ड और प्रदीप कुमार के बीच वर्ष 2021 से चल रहा बिजली चोरी का मामला और यूनियन बैंक और रमेश कुमार के बीच वर्ष 2020 से लंबित 16 लाख 23 हजार 350 रुपये के विवाद पर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी। इसके बाद अदालत ने उनका निपटारा कर दिया।
लोक अदालत में कुल 13,260 मामलों का समाधान हुआ। इन मामलों से संबंधित 9 करोड़ 30 लाख 97 हजार 907 रुपये की विवादित राशि का भी निपटारा किया गया। लोक अदालत में सबसे अधिक मामले यातायात चालानों से संबंधित रहे। कुल 26 हजार 842 लंबित मामलों को सुनवाई के लिए रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में आपराधिक मामले, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, राजस्व और अन्य मामले शामिल रहे। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की देखरेख में लोक अदालत का आयोजन किया गया।

लोक अदालत में समस्या सुनते हुए जज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें