कैथल। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में 16 से 17 मार्च तक कुराश प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में कैथल के पांच खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है। इसमें जूनियर वर्ग में 48 किलो भार वर्ग में सिमरन, 60 किलो भार वर्ग में आशीष, 66 किलो भार वर्ग में चिराग, 73 किलो भार वर्ग में रोहित और सीनियर टीम के लिए 87 किलो भार में मनप्रीत शामिल हैं। ये जानकारी जिला कुराश संघ के महासचिव मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी 19 से 20 अप्रैल 2024 को होने वाली साउथ एशियन कुराश चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस उपलब्धि के लिए जिला खेल अधिकारी सुमन मालिक, प्रो. गुरदीप भोला, एईओ रमेश चहल, अशोक शर्मा, अनूप धीमान, विजय टांक, हरिओम शर्मा, गुरमीत सिंह, संदीप डीपीई, जोगिंदर कुमार, सपना जूडो कोच, कृपाल सिंह, सुमित शर्मा व अनिल कुमार मौजूद रहे।