फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए केंद्र से पांच सदस्यीय टीम कैथल पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। केंद्र सरकार द्वारा जल संरक्षण को लेकर चलाए गए जल शक्ति अभियान को लेकर रविवार को 5 सदस्यीय टीम कैथल पहुंच गई। टीम के दौरे सोमवार से शुरू होंगे। टीम में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के आर्थिक सलाहाकार देवेंद्र सहित 4 अन्य अधिकारी हैं। टीम सोमवार सुबह जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय में बैठक करेगी। इसके बाद गांव क्योडक़, रोहेड़ा माजरा, किच्छाना में दौरा करके जानकारी हासिल करेगी। जिसमें फाइव पौंड सिस्टम सहित अन्य परियोजनाओं की जानकारी हासिल करेगी। 16 जुलाई को टीम जिला अस्पताल में रि-चार्ज बोर, वृद्धकेदार सरोवर के भू-जल रिचार्ज सिस्टम का दौरा करेगी।साथ ही सिरसा ब्रांच पर बनीं पनचक्की का भी दौरा किया जाएगा। इसी दिन अधिकारियों के साथ भी बैठक होगी। 17 जुलाई को गुहला का दौरा किया जाएगा। इसके बाद लघु सचिवालय में बैठक लेकर अधिकारियों को नए लक्ष्य दिए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान की तरह ही पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जल बचाने को लेकर शुरु किए गए इस ड्रीम प्रोजेक्ट में जल को संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए पूरे देश में डार्क जोन में गए 250 से अधिक जिला को चयनित किया गया है। जल संरक्षण की टीम इन सभी जिला में जाकर अलग अलग क्षेत्रों में पानी बचाने के स्त्रोतों की जांच करेगी। दौरा करने के बाद टीम रिपोर्ट तैयार करके जल संसाधन मंत्रालय को सौंपेगी। जिसके बाद इस रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन को क्षेत्र में पानी बचाने के तरीकों को बताया जाएगा।
जिले मे 7 ब्लाकों में से दो ब्लाक गुहला व राजौंद डार्क जोन में है। जबकि राजौंद, कलायत और कैथल के 12-12 गांवों का पानी पीने योग्य नहीं है। इसी प्रकार से कैथल शहर में 70 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या नहरी पानी पर निर्भर है। यदि शहर में नहरी पानी की सप्लाई बंद हो जाए तो आधे से अधिक शहर में पानी की किल्लत हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें