राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सड़क हादसों की रोकथाम के लिए थाना हाईवे पुलिस ने एनएचएआई के साथ मिलकर अभियान चलाया। चंडीगढ़ की ओर से आने वाले मार्ग पर पांच ढाबों के पास बने अवैध कट बंद करवाए गए। पुलिस अधीक्षक करन गोयल के अनुसार, इन कटों के कारण वाहन चालक अचानक हाईवे पर मुड़ते थे या गलत दिशा में जाने का प्रयास करते थे। इससे तेज रफ्तार वाहनों के आपस में टकराने का खतरा बना रहता था।
पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने अमृत वैष्णवी ढाबा, न्यू मयूर पंजाबी डीलक्स ढाबा, अपना ढाबा, नालागढ़ ढाबा और मयूर ढाबा के पास बने अवैध कट बंद करवाए। अभियान के दौरान एनएचएआई के मैनेजर भानु प्रताप, जेई जितेंद्र सिंह और थाना हाईवे पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है। ऐसे में अवैध कट से अचानक वाहन मोड़ने या विपरीत दिशा में जाने की कोशिश करने पर पीछे से आ रहे वाहनों के साथ टक्कर होने की आशंका रहती है। इन कटों को बंद करवाने का उद्देश्य हाईवे पर यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।
जीटी रोड पर ढ़ाबों के सामने पुलिस ने किये अवैध कट बंद। प्रवक्ता पुलिस