फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Wed, 12 Nov 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। गुरु गोबिंद सिंह पॉलिटेक्निक कालेज चीका में ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल क़े तत्वावधान में महिंद्रा प्राइड और नंदी फाउंडेशन के सहयोग से अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रोजगार के अनुकूल कौशल को बढ़ाना और उन्हें व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करना था। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण एवं रोजगार अधिकारी रमेश चंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के ट्रेनर डॉ. संदीप महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के एसोसिएट ट्रेनर रहे। डॉ. संदीप ने छात्राओं को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य देवेंद्र राणा ने सभी छात्राओं को अपने कौशल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें