फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जूडो चैंपियनशिप में आरती रहीं तृतीय

Tue, 11 Nov 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कॉलेज में पहुंचने पर आरती का किया गया स्वागत।
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पी.जी. महिला महाविद्यालय, कैथल की बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज जूडो (पुरुष एवं महिला वर्ग) चैंपियनशिप 2025-26 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने आरती को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने कहा कि यह सफलता समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। सांयकालीन सत्र की प्राचार्य प्रभारी श्वेता तंवर ने भी आरती को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से प्रो. रीना और आशु मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें