फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रेन से लाखों का सामान चुराने में पांच गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल में साबरमती- दौलतपुर चौक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से चार लाख रुपये का सामान चुराने के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कैथल की राजकीय पुलिस कैथल की चौकी की टीम ने नरवाना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कैथल चौकी के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वाया कैथल व नरवाना से होकर गुजरने वाली साबरमती- दौलतपुर चौक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से इन पांचों आरोपियों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान ट्रेन के एसी कोच से चुराया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को नरवाना से गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी एसआई नरेश ने बताया कि उनकी टीम ने नरवाना निवासी पंकज, अमन, किशन, बलिंद्र, बेगराज को काबू किया गया है। अब उन्हें कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नरेश ने बताया कि उनके पास यह सामान चुराने की शिकायत मिली थी। इसके बाद ही लगातार दबिश उनके द्वारा ट्रेनों में दी जा

रही थी।

उन्होंने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद निवासी मंहुल ने जीआरपी थाना में उसका करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी करने की शिकायत तीन मई 2023 को दी थी। उसने शिकायत में बताया था कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत है और चंडीगढ़ में इस ट्रेन के माध्यम से अपने काम के सिलसिले में जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह रात के समय अपने घर की तरफ ट्रेन से जा रहा था। इसमें ही उसका यह सामाना चुराया गया है। इसके बाद

जीआरपी पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें