संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। बालू रोड पर बड़सीकरी के खेतों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से करीब पांच एकड़ में फाने जलकर राख हो गए। अचानक ऊंची लपटें देख कर आस-पास के खेतों में मौजूद किसान व मजदूर मौके पर पहुंचे आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण भी अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे और खेत की मिट्टी को काटकर आग पर किसी तरह से काबू पाया। मगर तब तक किसान रघुवीर सिंह के करीब पांच एकड़ में गेहूं के फाने जलकर राख हो गए।
किसान रघुवीर ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे उनके खेतों से गुजर रही हाई टेंशन तार में अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ और निकली चिंगारी के कारण उनके खेतों में अचानक आग लग गई। उन्होंने दमकल विभाग के अधिकारियों को फोन करके सूचना दी और मदद मांगी। करीब एक एक घंटे बाद फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक किसानों ने ही ट्रैक्टर और ऐरो की मदद से आग पर काबू पा लिया था।